Greater Noida: धर्म छुपाकर लड़की को फंसाया प्रेमजाल में, फिर शादी से पहले ऐसे खुली पोल

हसीन सैफी उर्फ आशीष ठाकुर अपना धर्म और नाम बदलकर उत्तराखंड निवासी युवती से शादी करने जा रहा था। लेकिन, शादी ठीक एक दिन पहले उसका भेद खुल गया।

Greater Noida Police caught Hasin Saifi

Greater Noida: धर्म और नाम बदलकर हसीन सैफी उर्फ आशीष ने उत्तराखंड की युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। लेकिन, उसका राज शादी से ठीक एक दिन पहले खुल गया, जिसके बाद पीड़ित युवती का आरोपी हसीन सैफी उर्फ आशीष से विवाद हो गया। इस विवाद की सूचना पर पहुंची दादरी पुलिस ने आरोपी हसीन सैफी को पकड़ लिया और पीड़िता की तहरीर पर उसके खिलाफ धर्म परिवर्तन, धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता उत्तराखंड की रहने वाली है और सूरजपुर में रहकर नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कंपनी में काम करने वाले आमका रोड दादरी निवासी हसीन सैफी से हुई। हमीन सैफी ने पीड़िता से अपना धर्म और नाम बदलकर दोस्ती की। हसीन सैफी ने पीड़िता को अपना नाम आशीष ठाकुर बताया और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

इतना ही नहीं, आरोपी हसीन सैफी ने उसे दादरी की एस्कोर्ट कॉलोनी में कमरा भी दिला दिया था। हमीन सैफी 12 दिसंबर को पीड़िता से शादी करने वाला था, लेकिन हसीन को ढूंढते हुए उसके पिता शकील रविवार 11 दिसंबर को सैफी एस्कोर्ट कॉलोनी स्थित उसके कमरे पर पहुंच गए। उस दौरान हसीन उर्फ आशीष और युवती कमरे पर नहीं थे वो खरीदारी करने बाजार गए हुए थे। शकील ने हसीन के बारे में आसपास जानकारी की तो लोगों ने बताया कि यहां हसीन नहीं आशीष रहता है। इसके बाद आरोपी की पोल खुली।

युवती को जब आशीष का असली नाम पता चल तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और इस बात की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और युवती की शिकायत पर धोखाधड़ी दुष्कर्म और विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आमका रोड निवासी आरोपी हसीन सैफी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+