Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Greater Noida: पायल ने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए चढ़ाई सविता की बलि, फिर लाश को अपने कपड़े पहनाकर हुई फरार

Greater Noida: 22 वर्षीय पायल भाटी अपने प्रेमी अजय के साथ मिलकर एक मॉल में काम करने वाली युवती की हत्या कर दी। क्योंकि, पायल अपने बॉयफ्रेंड अजय से शादी करना चाहती थी।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। इस साजिश में उसका साथ उसके प्रेमी ने भी दिया। बता दें, 22 वर्षीय युवती ने एक लड़की हत्या करने के बाद उसका चेहर तेजाब से जला दिया। ताकि उसकी शिनाख्त ना हो सके। इसके बाद उसे अपने कपड़े पहना दिए। तो वहीं, जब यह मामला छह महीने बाद खुला तो पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।

Greater Noida

इस खौफनाक साजिश को 22 वर्षीय पायल ने रचा था। पायल, ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव की रहने वाली है। पायल के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। वो अपने भाई-भाभी के साथ रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ समय पहले पायल की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए अजय ठाकुर नाम के एक युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

इस बीच पायल ने अपने दादा और चाचा-ताऊ को अजय के बारे में बताया और उससे शादी करने की बात कही। तो पायल के परिजनों ने मना कर दिया। इस बात से खफा (नाराज) होकर पायल ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली। बता दें कि अजय भी पायल के प्यार में पागल हो गया था और वो पायल के लिए कुछ भी करने को तैयार था। पायल ने अपने बॉयफ्रेंड अजय को अपने ही कद काठी की एक लड़की का इंतजाम करने के लिए कहा।

इसके बाद अजय को पायल जैसी कद-काठी की लड़की (सविता) मिली जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक मॉल में काम करती थी। अजय ने उससे दोस्ती की और एक दिन उसे पायल के घर ले गया। जहां पायल और अजय ने मिलकर सविता का गला काटकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायल ने सविता को अपने कपड़े पहना दिए और उसको बिल्कुर अपनी तरह बना दिया। इसके बाद तेजाब से उसका चेहरा जला दिया। ताकि, कोई उसकी शिनाख्त ना कर सके। इतना ही नहीं, एक सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा।

इस घटना को अंजाम देने के बाद पायल अपने प्रेमी अजय के साथ फरार हो गई। जब पायल के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तो उन्हें लगा यह शव पायल का है और उसने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पायल के परिजनों ने उसका शव समझकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि, इस घटना का पर्दाफाश उस समय हुआ जब सविता के भाई ने बिसरख कोतवाली में उसकी गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और सविता का नंबर ट्रेस किया।

तो पुलिस को पायल के प्रेमी अजय का नंबर मिला। अजय का नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस अजय और पायल तक पहुंच गई। बता दें, पुलिस ने पायल और अजय को बुलंदशहर के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आने के बाद दोनों से सख्त से पूछताछ की तो उन्होंने सारी घटना बता दी। इस मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता पायल और उसके बॉयफ्रेंड अजय समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+