Greater Noida: अजनारा ली गार्डन सोसायटी में 'तेंदुआ' दिखने से मची दहशत, अधिकारियों ने कहा, 'फिशिंग कैट' है
Greater Noida Leopard: अजनारा ली गार्डन (Ajnara Le Garden) सोसायटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत का माहौल है।

Greater Noida Leopard: अजनारा ली गार्डन (Ajnara Le Garden) सोसायटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास CCTV फुटेज में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत का माहौल है। तेंदुए की दहशत की वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। बता दें, मंगलवार 03 जनवरी की शाम को भी फिर से तेंदुआ देखे जाने की सूचना सामने आई है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश में जुटी है।
Recommended Video
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह तेंदुआ नहीं, बल्कि एक मछली पकड़ने वाली 'बिल्ली' है। हालांकि, गौतम बौद्ध नगर वन विभाग की एक टीम ने तेंदुआ का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है। इस दौरान निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार 3 जनवरी को तेंदुए को निर्माणाधीन बिल्डिंग के तहखाने (बेसमेंट) में छिपा हुआ देखा गया था।
तेंदुए को पकड़ने के लिए मेरठ वन विभाग की टीम भी बुलाई गई है। बता दें, गौतमबुद्ध नगर के साथ मेरठ वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है। शाम पांच बजे से शुरू हुआ तलाशी अभियान अभी भी जारी है। वन विभाग की टीम अजनारा ली गार्डन सोसायटी में बड़े-बड़े जाल और पिंजड़ा लेकर पहुंची है। टीम ने बेसमेंट के सभी रास्तों पर जाल लगा दिया है। यही नहीं, बेसमेंट को पूरा सर्च किया गया। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जानवर फिशिंग कैट की तरह दिख रहा है।
डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जानवर फिशिंग कैट की तरह दिख रहा है। तेंदुआ होने की आशंका कम है, क्योंकि ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र सूरजपुर वेटलैंड का भी क्षेत्र है। यह दादरी के आसपास तक पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर काफी मात्रा में वन क्षेत्र है, जहां पर देसी-विदेशी पक्षियों के अलावा जंगली बिल्लियां, अजगर समेत अन्य जानवर रहते हैं। यहां पर जंगली जानवर आ सकते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है।
पास में हिंडन नदी बहती है हो सकता है पानी की तलाश में कोई जानवर नदी के किनारे-किनारे यह जानवर यहां आ गया हो। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े जाने के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी कि वो तेंदुआ है या फिर फिशिंग कैट। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी अपार्टमेंट परिसर के कुछ निवासियों ने एक तेंदुए को देखे जाने का दावा करते हुए शोर मचाया था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications