ग्रेटर नोएडा: लड़की के बुलेट चलाने पर भड़के दबंग, पिता पर चलाई गोलियां

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लड़की का बुलेट चलाना दबंगों को रास नहीं आ रहा है। दरअसल, एक पिता ने अपनी बेटी को बुलेट चलाने के लिए दे दी। जिसके बाद दबंगों ने युवती को बुलेट चलाने से मना किया और उसके पिता को समझाने की कोशिश भी की। जब वह नहीं मानी तो उसके पिता के साथ मारपीट कर उसके ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके बाद युवती के पिता ने इसकी शिकायत जारचा थाना पुलिस से की है।

Girl threatened for riding a bike

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के मिलक खटना गांव का है। गांव निवासी सुनील कुमार पेशे से किसान है। उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। छोटी बेटी दादरी के एक कॉलेज में सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पढ़ाई के लिए वह बस से दादरी जाती थी। पिता की लाडली बेटी ने बस से कॉलेज जाने में परेशानी होने की बात कही। फिर पिता ने उसे नई बुलेट (रॉयल एनफील्ड) दिला दी। सुनील कुमार की मानें तो 31 अगस्त को वह रॉयल एनफील्ड बाइक पर दूध खरीदने के लिए स्थानीय बाजार गई थी।

सुनील कुमार ने बताया कि दुकान जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे रोका और बाइक नहीं चलाने के लिए कहा। जब उसने कारण पूछा तो आरोपियों ने कहा कि उन्हें लड़कियों का बाइक चलाना पसंद नहीं है। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। साथ ही दबंगों ने लड़की के पिता के ऊपर फायरिंग भी की। जिसके बाद लड़की के पिता सुनील कुमार ने जारचा थाने में पुलिस से शिकायत की।

जारचा के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला लड़की के बाइक चलाने का विरोध करने और परिवार को धमकी देने समेत अन्य कारणों को लेकर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 504 (जानबूझकर अपमानित करना), 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 352 (हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 425 (जबरन घर में घुसना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+