गर्लफ्रेंड की रोकी सैलरी तो बॉयफ्रेंड ने कंपनी के मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी
Greater Noida News, ग्रेटर नोएडा। ड्रोन कैमरा व फाइबर का सामान बनाने वाली कंपनी के मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि इस कंपनी में एक आरोपित की गर्लफ्रेंड नौकरी करती थी। नौकरी छोड़ने पर कंपनी ने सैलरी नहीं दी। इससे नाराज होकर उसके बॉयफ्रेंड अपने दोस्तों के साथ मिलकर साचिश रची।

ऑफिस में बनाया बंधक
सीओ-3 राजीव कुमार ने बताया कि उद्योग केंद्र में रैकी एम फाइबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक विकास मिश्रा व सीईओ रोहन सेठ को फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। बता कि मंगलवार को तीन बदमाश फॉर्च्यूनर गाड़ी से कंपनी में पहुंचे गए। यहां तीनों बदमाशों ने कंपनी के सीईओ रोहन सेठ को उनके ऑफिस में बंधक बना लिया और रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
इस मामले में कंपनी के प्रबंधन की तरफ से ईकोटेक-3 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने बुधवार को इंजीनियर रणजीत, टीचर सौरभ और पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा दीपक भाटी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दीपक भाटी के ऊपर लूट और रंगदारी के आठ मामले दर्ज है।

गर्लफ्रेंड की रोकी थी सैलरी
पुलिस पूछताछ में पकड़ गए बदमाशों ने बताया कि इंजीनियर रणजीत की गर्लफ्रेंड रैकी एम फाइबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करती थी। युवती करीब 15 दिन पहले नौकरी छोड़ दी। अचानक नौकरी छोड़ने पर कंपनी प्रबंधन ने युवती की सैलरी नहीं दी। यह बात युवती अपने प्रेमी रणजीत को बताई। इसके बाद रणजीत ने कंपनी मालिक को सबक सिखाने के लिए दीपक और सौरभ के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की प्लानिंग की।
ये भी पढ़ें:- गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications