Cleo County Noida: नोएडा की क्लियो काउंटी सोसायटी वालों को सैल्यूट, सब्जी बेचने वाली लड़की की शादी करवाई
Cleo County Society Noida: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंट सोसायटी के लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। घर-घर जाकर सब्जी बेचने वाली युवती पूजा को अपनी बेटी मानकर धूमधाम से शादी करवाकर क्लियो काउंटी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी नोएडा ने हर किसी का दिल जीत लिया।
नोएडा की क्लियो काउंटी सोसायटी के क्लब हाउस में सोमवार को सब्जी बेचने वाली पूजा की शादी निजी कंपनी में काम करने वाले रोहित के साथ हुई है। शादी में पूजा को घरेलू उपयोग का पूरा सामान भी दिया गया और उसे खुशी-खुशी से दूल्हे रोहित के साथ विदा किया।
यह भी पढ़ें- नोएडा में महिला ने काटा बवाल, 6 साल के मासूम को मारा थप्पड़, वीडियो बना रही महिला को भी जड़ा चांटा, FIR दर्ज

कोरोना लॉकडाउन में घर-घर पहुंचाई सब्जी
मीडिया की खबरों के अनुसार दिल्ली के जैतपुर निवासी सतपाल Cleo County Society Noida के बाहर सब्जी बेचते हैं। कोरोनाकाल में लोकडाउन लगा तो लोगों सतपाल को फोन करके अपने पर ही सब्जी मंगवाया करते थे। तब लोगों को दिक्कत ना हो इसलिए पिता के अलावा कभी-कभी पूजा भी सोसायटी के घर-घर सब्जी पहुंचाने का काम करती थी।
यह भी पढ़ें- IAS Srushti Deshmukh: क्या रातोंरात इतना बदल गया सृष्टि देशमुख का लुक, राजपूत महिलाओं की ड्रेस में फोटो Viral
चार बहनों में सबसे छोटी है पूजा
मुश्किल घड़ी में काम के प्रति पूजा की निष्ठा व जिम्मेदारी देख क्लियो काउंटी सोसायटी नोएडा के लोग उसे बेटी की तरह मानने लगे थे। सतपाल के दो बेटे व चार बेटी हैं। तीन बेटियों की शादी उन्होंने खुद कर दी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण चौथी बेटी पूजा की शादी की जिम्मेदारी क्लियो काउंटी सोसायटी नोएडा के लोगों ने उठाई।
यह भी पढ़ें- Jewar Airport Noida: देश के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की 10 खास बातें, टिकट सस्ती क्यों?
क्लियो काउंटी सोसायटी नोएडा के क्लब हाउस में हुई शादी
क्लियो काउंटी सोसायटी नोएडा के सदस्य आरके अरोड़ा ने बताया कि पूजा की शादी रोहित नाम के युवक से हुई है। रोहित पहले सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। अब एक निजी कंपनी में जॉब करता है। पूजा की शादी सोसायटी के क्लब हाउस में हुई, जिसमें सोसायटी के लोगों के अलावा वर-वधू पक्ष के करीब 200 से अधिक लोग शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- PV Sindhu: उदयपुर में पीवी सिंधु की शादी हुई सम्पन्न, स्टार प्लेयर की खूबसूरत फोटो हुई वायरल












Click it and Unblock the Notifications