ग्रेटर नोएडा: छोटे भाई की TC लेने स्कूल गई थी बहन, चेयरमैन ने बंधक बनाकर किया रेप

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा जिले में एक 20 वर्षीय युवती ने स्कूल के चेयरमैन पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि स्कूल के चेयरमैन टीसी देने के बहाने उसे स्कूल बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी स्कूल चेयरमैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Recommended Video

    ग्रेटर नोएडा: छोटे भाई की TC लेने स्कूल गई थी बहन, चेयरमैन ने बंधक बनाकर किया रेप
    Chairman of a private schools has been booked for raping a 20-year-old girl in Ecotech-3 area of Greater Noida

    जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती का भाई आठवीं कक्षा का छात्र है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लॉकडाउन की वजह से फीस जमा नहीं हो पाई थी, जिसके बाद स्कूल के मालिक ने फीस जमा करने को लेकर परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर 20 वर्षीय बहन स्कूल मालिक से कई बार मिली और उसे परिवार की आर्थिक तंगी के बारे में बताया। साथ ही उसने स्कूल मलिक से फीस माफी की बात कही।

    पीड़िता ने आगे पुलिस को बताया कि 4 सितंबर को वह फिर से भाई की स्कूल फीस माफी के लिए स्कूल में गई। बीते तीन दिन पहले एक स्कूल चेयरमैन ने उन्हें टीसी देने के बहाने स्कूल में बुलाया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं, स्कूल चेयरमैन ने परिजनों को घटना के बारे न बताने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन डरी सहमी पीड़ित युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

    परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। डीसीपी महिला वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने छात्र की बहन को टीसी देने के बहाने बुलाया था। उसी दौरान आरोपी चेयरमैन ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+