दादरी में संगीत सोम की लाखों की भीड़ इकट्ठा करने की धमकी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दादरी में जिस तरह से गोहत्या के शक में अखलाक की जान गयी उसके बाद यहां सियासतदानों का काफिल हर रोज जारी है। वहीं इन काफिलों के बीच एक के बाद एक भड़काउ बयान भी दिये जा रहे हैं।
लालू बोले हिंदू भी खाते हैं गोमांस, मांस खाने वाला गाय बकरी में भेद नहीं करता
दादरी गांव में नहीं घुसने दिया केजरीवाल को बोले मैं इतना बुरा हूं
भाजपा नेता और विधायक संगीत सोम ने पुलिस और प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर अब कोई गिरफ्तारी की गयी तो वह पचास हजार की भीड़ यहां इकट्ठा कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह मेरठ से 50 हजार लोगों को ले आउंगा औऱ एक लाख की भीड़ को प्रशासन पर चढ़ा देंगे।
सोम ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी समाजवादी पार्टी के इशारे पर यहां आये हैं औऱ वह यहा राजनैतिक रोटिया सेंकना चाहते हैं। लेकिन यह हैदराबाद नहीं है यहां गोहत्या करने वालों का हमेशा विरोध होगा।
आपको बता दें कि संगीत सोम ने अखलाक के परिवार को गाय काटने वाला कहा था। उन्होंने कहा था कि अखिलेश गोहत्या करने वालों को हवाई जहाज से ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications