Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या

woman has been murdered by her live in partner in Noida
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव में 'लिव इन रिलेशन' में रह रही एक महिला की उसी के प्रेमी ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। बचाव में महिला ने भी चाकू से वार किया, जिससे युवक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमीरपुर की रहने वाली सुनीता (40) वर्तमान में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव में किराए के कमरे में रह रही थी। वह ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, महिला पहले से शादीशुदा थी। उसका पति हमीरपुर में ही रहकर नौकरी करता है। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला पिछले 15 दिनों से इम्तियाज नामक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। रोजाना देर से आने के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था।

गुरुवार देर रात को भी महिला काफी देरी से घर आई थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों में चाकू चले। महिला के विरोध करने पर युवक इम्तियाज ने उसे चाकू से गोद डाला। बचाव में महिला ने भी चाकू से आरोपी पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चाकूबाजी में वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को खून में लथपथ देखकर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक इम्तियाज की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के पति को देखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+