Shocking : नोएडा में 4 साल की बहन ने 8 महीने के भाई को पानी समझकर पिला दिया डीजल, 3 दिन बाद मासूम ने तोड़ा दम

नोएडा, 24 जून: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी गांव में एक चार साल की मासूम बच्ची ने अपने 8 माह के छोटे भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया। घटना बीते सोमवार की है। मासूम को तुंरत अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। तीन दिन बाद आज बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

4 year old sister gave diesel to 8 month old brother thinking as water In Noida

बहन ने पानी समझकर मासूम भाई को पिला दिया डीजल

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से हरदोई का रहने वाला परिवार लंबे समय से नोएडा के छिजारसी गांव लंबे समय से रह रहा है। बीते सोमवार को परिवार के सभी लोग घर पर ही मौजूद थे। 8 माह का मासूम अचानक रोने लगा। भाई को रोता देख 4 साल की बहन ने पास में पड़ी बोलत उठाई और पानी समझकर उसे मासूम को पिलाने लगी।

तीन दिन तक इलाज के बाद तोड़ा दम

डीजल पीते ही मासूम जोर-जोर से रोने लगा। अन्य परिजनों को जैसे ही पता चला कि उसके मुंह में डीजल गया है तो उनके होश उड़ गए। तुरंत ही मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर तीन दिन से बच्चे को बचाने में जुटे थे, लेकिन सफल नहीं हुए। तीन दिन बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 63 ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि 4 साल की बहन ने बोतल में रखे डीजल को पानी समझकर अपने भाई को पिला दिया। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+