नोएडा: जिस विषय में फेल होने के डर से दसवीं छात्रा ने की खुदकुशी, उसमें पाया डिस्टिंक्शन

Noida News, नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मेधावी छात्रा ने फेल होने के डर से दो दिन पहले पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। उसकी मौत के बाद अब उसका हाई स्कूल का रिजल्ट आया है, उसमें वह 70 फीसदी अंकों के साथ पास हुई है। बता दें कि छात्रा को सबसे ज्यादा डर अंग्रेजी में फेल होने का लग रहा था, लेकिन अग्रेंजी में उसे 82 फीसदी अंक मिले है।

10th student extreme step due to fear of fail

जानकारी के अनुसार, नोएडा के मोरना गांव में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा शर्मिष्ठा राऊत ने फेल होने के डर दो दिन पहले पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। शर्मिष्ठा का परिवार उड़ीसा से आकर नोएडा के मोरना गांव में रह रहा था। शर्मिष्ठा के कदम से राऊत परिवार के लोग स्तब्ध हैं। मां तो बिल्कुल पत्थर जैसी हो गई है, बेटी को याद करके उसकी आंखों से आंसू झरने लगते हैं और वह बोलती है कि अब इतने अच्छे रिजल्ट का क्या करें, जिसने उसकी बेटी को ही छीन लिया है।

10th student extreme step due to fear of fail

वहीं, शर्मिष्ठा राऊत के पिता बताते हैं कि मेरी बेटी बहुत अच्छी थी, हमेशा पढ़ाई में व्यस्त रहती थी। वह बाहर भी ज्यादा नहीं जाती थी, लेकिन हमने उसे पूरी आजादी दी हुई थी। जब वह अंग्रेजी का पेपर देकर आई थी, तभी से वह कह रही थी कि परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लंबे होने के कारण उसके कुछ प्रश्न छूट गए हैं, जिससे उसे डर है कि कहीं वह फेल ना हो जाए। अब अंग्रेजी के जिस सब्जेक्ट में उसे फेल होने की सबसे ज्यादा आशंका थी, उसमें उसके 82 फीसदी नंबर आए हैं। अब परिजनों को इस बात का मलाल है कि वे अपनी बेटी के दिल में घर कर गए एग्जाम के डर को निकाल नहीं पाए।

छात्रा ने पंखे से लटककर दे दी थी जान
शर्मिष्ठा राऊत ने सिर्फ फेल होने के डर से पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। शर्मिष्ठा एक मेधावी छात्रा थी। यह उसके घर पर रखी उसकी ट्राफिया और उसके सर्टिफिकेट बताते हैं। उसे पेंटिंग में भी शौक था और उसने कई अवार्ड जीते थे।

ये भी पढ़ें:- गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+