मणिपुर के युवक को पूरे ऑफिस ने पीटा, कपड़े उतारकर कराई परेड
पहले तो मणिपुर के इस युवक से बाउंसर की उपस्थिति में पूछताछ की गई और फिर पूरे ऑफिस द्वारा उसे पीटा गया। इतना ही नहीं, उसके कपड़े उतरवाकर उसकी परेड भी कराई गई।
नई दिल्ली। मणिपुर के रहने वाले एक युवा ने अपनी कंपनी के मालिक और स्टाफ के खिलाफ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज की है। यह युवक दिल्ली में ही एक बीपीओ में क्वालिटी ऑडिटर के तौर पर काम करता है। पीड़ित ने बताया कि कंपनी ने उस पर डेटा चोरी का आरोप लगाया था, जिसकी वजह से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। इसी के चलते उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसके ईमेल देखे गए। उस व्यक्ति ने बताया कि जैसे ही वह 13 जनवरी को ऑफिस पहुंचा तो उसे मैनेजर के केबिन में बुलाया गया।

पीड़ित के अनुसार मैनेजर के केबिन में पहले से ही कुछ बाउंसर मौजूद थे। उस व्यक्ति के साथ उन बाउंसर की मौजूदगी में ही पूछताछ की गई। पीड़ित ने कहा कि वह भी इस बात से काफी हैरान था कि पूछताछ में बाउंसर का क्या काम। करीब 12 बजे मैनेजर ने सभी को बुलाया और पीड़ित व्यक्ति को मारने के लिए कहा। उस व्यक्ति को करीब 15 मिनट तक लगातार बेल्ट से पीटा गया, जिसकी वजह से वह बेहोश भी हो गया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसे नंगा करके परेड कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications