हरदोई: युवक को दौड़ा-दौड़ा कर मारा, रेलवे लाइन पर शव फेंककर दिखाया हादसा!

मृतक ने पुलिस से शिकायत की थी। यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो शायद मृतक की जान बच सकती थी पर ऐसा नहीं हुआ।

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के बेटा बुजुर्ग में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया जिससे मृतक रामगोपाल का शव दो भागों में कट गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। आरोपी पुत्तन, सुख सागर व रामसागर पहले भी मृतक रामगोपाल को कई बार पहले भी पीट चुके थे।

हरदोई: युवक को दौड़ा-दौड़ा कर मारा, रेलवे लाइन पर शव फेंककर दिखाया हादसा!

मृतक रामगोपाल ने जीवित रहते बघौली थाने में एनसीआर दर्ज कराया था। तहरीर देने के बाद यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो शायद मृतक की जान बच सकती थी पर ऐसा नहीं हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस निर्मम हत्या के पीछे सुख सागर व राम सागर व पुत्तन का ही हाथ है।

परिजनों ने कहा है कि आरोपियों ने मसीत रेलवे लाइन के पास दौड़ाकर पीट-पीटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है और मरने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर घटना को ट्रेन हादसा दिखाने में भी पीछे नहीं हटे इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। गांव के लोग पुलिस वालों पर भी सवालिया निशान लगा रहा है की पुलिस भी आरोपियों के पक्ष में काम कर रही है और अभी तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।

हरदोई: युवक को दौड़ा-दौड़ा कर मारा, रेलवे लाइन पर शव फेंककर दिखाया हादसा!

हरदोई जिले के सरकारी अस्पताल में बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्मम हत्या के मामले में मृतक रामगोपाल के परिजनों ने इमरजेंसी के मुख्य द्वार पर हंगामा काटा और आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+