राष्ट्रीय परिषद से निकालें गए यादव-प्रशांत, विरोध में मिले 200 वोट
नयी दिल्ली। दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर कापसहेड़ा में चल रही आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। भीतर से आ रही खबरों के मुताबिक बैठक में अरविंद केजरीवाल संबोधन देते वक्त काफी भावुक हो गए। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वो प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव जैसे लोगों के साथ काम नहीं कर सकते हैं।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि मैं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे लोगों के साथ काम नहीं कर सकता। अब आप लोग ही बताइए कि आगे क्या किया जाए। करीबी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय परिषद की बैठक में 'अनुशासनहीनता' के आरोप में प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी से बाहर निकालने का रास्ता साफ हो गया है।
राष्ट्रीय परिषद के 300 सदस्यों में से 200 सदस्यों ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के खिलाफ वोट डाले।उन्होंने कहा कि यादव और प्रशांत भूषण जैसे लोग आप में रहने के काबिल नहीं है। योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के साथ-साथ प्रोफेसर आनंद कुमार और अजीत झा को भी राष्ट्रीय परिषद से बाहर कर दिया गया है।
Arvind stood there pretending to be helpless. This was all pre-planned: Yogendra Yadav pic.twitter.com/f2VkucDEfS
— Firstpost (@firstpost) March 28, 2015 











Click it and Unblock the Notifications