कांग्रेस ने ‌अपनी लिस्ट से किया महिला नेताओं को नाराज

नयी दिल्ली। पहले लोकसभा चुनाव और फिर बाद में एक के बाद एक विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली विधानसभा चुनाव है। अपनी साख को बचाए रखने के लिए कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इन दिनों पार्टी हर वो काम कर रही है जिससे वो दिल्लीवालों का दिल जीत सके।

sheila dikshit

दिल्ली चुनाव को लेकर पार्टी ने अपनी पहली सूची भी जारी कर दी है, लेकिन पार्टी की महिला नेताएं इस सूची ने नदारत दिखी। पार्टी की महिला नेताओं को अपने सामने अस्तित्व का संकट दिखने लगा है। पार्टी की महिला उम्मीदवार इस बात से नाराज हैं कि उन्हें उनकी पसंदीदा सीट से टिकट नहीं मिल रहा है।

अंग्रेजी अखबार मेल टूडे की माने तो दिल्ली में कांग्रेस की सबसे लोकप्रिय महिला नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। ना तो शीला दीक्षित चुनाव लड़ेगी और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य। हलांकि कहा ये जा रहा है कि वो चुनाव में स्टार प्रचारक बनाई जा सकती है।

पार्टी के महिला नेताओं को ट्कट मिलने पर संशय बना हुआ है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिन 5 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था। जिसमें मालवीय नगर से डॉ किरन वालिया, नई दिल्ली से ‌शीला दीक्षित, तिलक नगर से अमृता धवन, आरके पुरम से बरखा सिंह और जनकपुरी से रागिनी नायक हैं। वहीं इस बार उम्मीद कुछ और ही जताई जा रही है। पार्टी में महिलाओं की अनदेखी से कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+