महिला को पुलिस ने सरेआम मारा थप्पड़, कांग्रेस ने Video शेयर कर पूछा-पुलिस को ये अधिकार कौन देता है?
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महिला को पुलिस कमीै थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के इस गलत व्यवहार पर सवाल उठाया है।

दिल्ली में Kanjhawala इलाके में अंजलि सिंह नाम की लड़की की हुई वीभत्स मौत मामले में दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में आ चुकी है। इस केस में हुई अंजलि की मौत पर सवाल उठ रहा है कि कार में लिपट कर अंजलि का शरीर जब 13 किलोमीटर तक सड़क पर रगड़ता रहा, इस पूरे दौरान दिल्ली की पुलिस का ध्यान क्यों नहीं गया। जबकि ये पूरा इलाका दो थानों के अंतर्गत आता है और इस पूरे क्षेत्र में कम से कम सात पुलिस वैन खड़ी होने का दावा किया जा रहा है। खैर दिल्ली के इस केस के बीच अब सोशल मीडिया पर कथित तौर पर दिल्ली पुलिस का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर एक महिला को एक पुरुष पुलिसकर्मी थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है।
ये वीडियो अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा (Netta D'Souza)ने मंगलवार को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस के इस गलत व्यवहार पर सवाल उठाया है। नेट्टा डिसूजा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि कई सारे पुलिसकर्मी एक शख्स को पकड़कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं और उसके बीच में एक महिला भी भागती हुई नजर आ रही है। जिसे अचानक एक पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने ये महिला को थप्पड़ मारते हुए एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया है कि पुलिस को एक महिला को थप्पड़ मारने का अधिकार किसने दिया। ये वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए नेट्टा डिसूजा ने दावा किया कि वह सिपाही दिल्ली पुलिस का है। उन्होंने पूछा क्या लोगों के लिए अब उन पर भरोसा करना संभव होगा।
दिल्ली में ये वीडियो ऐसे समय में शेयर किया गया है जब कि दिल्ली में नए साल के पहली तारीख की रात को एक स्कूटी सवार महिला की गाड़ी को हिट करने के बाद कार उसके शरीर को 13 किमी तक घसीट कर ले गई, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार अंजलि सिंह नाम की लड़की और उसकी दोस्त निधि 1 जनवरी की तड़के होटल से निकले और रास्ते में उनकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर ने मारी। निधि को जहां मामूली चोटें आईं वहीं अंजलि का पैर कार के फ्रंट एक्सल में फंस गया और उसे लगभग 13 किलोमीटर तक सड़कों पर कार घसीटते हुए ले गई।
पुलिस को अंजलि सिंह का शव छत विक्षत और अर्ध नग्न हालत में सड़क पर पड़ा मिला था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को अरेस्ट किया है। जिसमें दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल शामिल है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
.@DelhiPolice This is a slap on the face of our collective conscience.
Who gives a male cop the right to slap a woman? After this video, Will #DelhiPolice take action?How could Delhi police be trusted with a fair probe in the #Kanjhawala case if such offences keep happening? pic.twitter.com/jSQ4yNwMqw
— Netta D'Souza (@dnetta) January 3, 2023












Click it and Unblock the Notifications