सत्ता मिली तो शीला दीक्षित के खिलाफ जांच आयोग: भाजपा

गोयल ने कहा कि राजीव रत्न आवास योजना जैसी कई ऐसी योजनाएं हैं जिसकी घोषणा की गई और आम लोगों से पैसे लेने के बाद कुछ भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट घोटाला, यमुना सफाई घोटाला, जेजे पुनर्वास घोटाला और राशन कार्ड घोटाला जैसी कई अनियमितताओं को दबा दिया गया है।
गोयल ने कहा कि आयोग लोकायुक्त, लोक लेखा समिति और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की सिफारिशों को देखेगा। भाजपा नेता ने कहा कि हमारा उद्यम न केवल दोषी को सामने लाना है, बल्कि पैसे को वापस खजाने में जमा कराना और उसका कल्याण योजनाओं में इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। दिल्ली में विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा।












Click it and Unblock the Notifications