Video: तीखे सवालों से घबराई किरण बेदी, इंटरव्यू बीच में छोड़कर गई
नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव को लेकर राजधानी में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी तीनों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा की ओर से पार्टी का नेतृत्व कर रही उसके मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरण बेदी को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ हैं। पार्टी कार्यकर्ता नाराज है तो विरोधी दल से भाजपा की हार करार दे रहे हैं।

एक ओर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल खुली बहस की मांग कर रहे हैं तो वहीं किरण बेदी इस डिमांड को नकार रही है। किरण बेदी ने कहा कि वो चुनौती स्वीकार करती हैं लेकिन सदन के भीतर बहस करेंगी चुनाव प्रचार के दौरान नहीं। उन्होंने कहा,‘मैं चुनौती स्वीकार करती हूं। मैं विधानसभा में ऐसा करुंगी। इससे पहले मैं बहस की बजाए काम पर ध्यान दूंगी क्योंकि मैं ऐसा ही करती रही हूं।
किरण एक ओर केजरीवाल से बहस से बच रही हैं तो वहीं वो टीवी डिबेट में तीखे सवालों को बीच में छोड़कर उठ जाती है। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ पर न्यूज हावर प्रोग्राम में के दौरान किरम बेदी एंकर अर्नव गोस्वामी के तीखे सवालों का झेल नहीं पाईं। बार-बार फाइलें दिखाताी किरण का आकिरकार सब्र टूट गया। अन्ना हजारे पर पूछे गए सवाल पर किऱम बिना जवाब दिए ही बीच इंटरव्यू में उठकर चली गईं। देखिए वीडियो:












Click it and Unblock the Notifications