चल पड़ी बिना ड्राइवर वाली दिल्ली मेट्रो, केजरीवाल और नायडू ने किया सफर

नयी दिल्ली। देश में पहली बार बिना ड्राइवर वाली मेट्रो पटरी पर दौड़ने लगी है। दिल्ली मेट्रो ने नया कृतिमान बनाते हुए आज चालकरहित मेट्रो के परिचालन का ट्रायल शुरु किया है। ट्रायल रन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुकुंदपुर डिपो से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच किया जाएगा। इस बीच करीब आधा किलोमीटर की दूरी है।

{image-delhi metro1-18-1463552110.jpg hindi.oneindia.com}

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने इस मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर उसका परिचालन शुरु किया। दोनों ने इसे मौके पर मेट्रो का सफर भी किया। अपने संबोधनों में नायडू और केजरीवाल ने जोर दिया कि मेट्रो शहर में यातायात और प्रदूषण संबंधी चिंताओं का बेहतर जवाब है।

 चल पड़ी बिना ड्राइवर वाली दिल्ली मेट्रो

चल पड़ी बिना ड्राइवर वाली दिल्ली मेट्रो

-
-
-

बिना ड्राइवर ट्रेन यानी अनअटेंडेड ट्रेन ऑपरेशन प्रणाली युक्त ट्रेन का ट्रायल सफल होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जुलाई से बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी तक ड्राइवर रहित मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के तीसरे चरण में चालक रहित ट्रेनें चलनी हैं।

जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों को गहरे ट्रायल से गुजारा जाएगा ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि ये नए कॉरिडोर पर सही से चलने में सफल हैं। वहीं शुरूआत में इन ट्रेनों को भी ऑपरेटर ही चलायेंगे, लेकिन बाद धीरे-धीरे ड्राइवर के बिना परिचालन शुरु कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+