दिल्ली चुनाव: 5 लगाएंगे जीत का छक्का तो 21 के लिए चौका लगाने का मौका
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यूं तो 673 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, लेकिन आपको कुछ ऐसे उम्मीदवारों के बारे में बताते हैं जो इस बार जीत का चौका-छक्का लगाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। अगर लोगों की कृपा इन पर बनीं रही तो वो दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत का चौका-छक्का लगाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 उम्मीदवार जीत का छक्का और 21 उम्मीदवार जीत का चौका लगा सकते हैं। इन उम्मीदवारों में भाजपा के और कांग्रेस के विधायक शामिल हैं। नौ ऐसे उम्मीदवार है जो चार बार विधायक बन चुक है और पांचवीं बार विधायक बनने के लिए चुनावी दंगल में कूदे हुए है।
इस बार चुनावी मौदान में पांच उम्मीदवार ऐसे है जो लगातार पांच बार विजय हासिल कर चुके हैं। जबकि एक बार बीच में चुनाव हार चुके 19 उम्मीदवार भी जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में कूदे हुए है। वहीं कुल मिलाकर 21 उम्मीदवार ऐसे है जो इस बार अगर जीतते है तो ये उनकी चौथी जीत होगी।इनके अलावा चुनाव में 50 उम्मीदवार दूसरी बार जीतने में लगे है। जबकि एक दर्जन विधायक कभी न कभी विधायक रह चुके है।












Click it and Unblock the Notifications