New Parliament Building: जिस नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र, जानिए उसकी 10 खास बातें
Parliament New Building details in hindi: सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत देश में नया संसद भवन बनकर तैयार है। 18 सितंबर से 22 सितम्बर 2023 तक चलने वाला संसद का विशेष सत्र नए ससंद में चलेगा।
special session in Parliament New Building: देश का नाम बदले जाने की चर्चाओं के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने 18 सितम्बर से 22 सितम्बर 2023 तक के लिए संसद का विशेष बुलाया है, जो नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा में चल सकता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर को पुराने संसद भवन में ही शुरू होगा, मगर 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर विशेष सत्र को नए संसद भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसम्बर 2020 में दिल्ली में पुरानी संसद भवन के पास ही नई संसद भवन सेंट्रल विस्टा परियोजना की आधारशिला रखी थी। करीब ढाई साल में नया संसद भवन बनकर तैयार हुआ। 28 मई 2023 को पीएम मोदी देश की पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया।

18 सितंबर से शुरू हो रहे विशेष सत्र की चर्चा के बीच आईए जानते हैं नए संसद भवन की 10 खास बातें।
- 1. पुराने भवन के पास नया संसद भवन लगभग 65,000 वर्ग मीटर दायरे में बना है।
- 2. पुराना संसद भवन गोलाकार बना हुआ था। जबकि नया संसद भवन त्रिकोणीय आकार में है।
- 3. नए संसद भवन में लोकसभा कक्ष की आंतरिक साज-सज्जा भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित है।
- 4. राज्यसभा कक्ष को राष्ट्रीय पुष्प कमल की प्रेरणा से सुसज्जित किया गया है।
- 5. नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किया गया है।
- 6. नई बिल्डिंग में ऑडियो विजुअल सिस्टम, डाटा नेटवर्क फैसिलिटी का ध्यान रखा गया है।
- 7. नई बिल्डिंग में कुल 1224 सांसदों के बैठने की सुविधा होगी। 888 लोकसभा चैंबर 384 राज्यसभा चैंबर में।
- 8. नया संसद भवन केंद्र सरकार की योजना सेंट्रल विस्टा के तहत बना है, जिसमें संसद भवन के अलावा पीएमओ, राष्ट्रपति भवन भी बनेंगे।
- 9. नए संसद भवन के निर्माण में 971 करोड़ रुपए खर्च हुए।
- 10. नए संसद भवन को अहमदाबाद के चर्चित आर्किटेक्ट बिमल पटेल ने डिजाइन किया है।












Click it and Unblock the Notifications