दुनिया की तीसरी ताकतवर महिला हैं सोनिया: फोर्ब्स

फोर्ब्स ने दुनिया के 100 ताकतवर लोगों की सूची जारी की है। 72 देशों के राष्ट्र प्रमुखों, बिजनेस लीडर्स और राजनेताओं को इस सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में सोनिया को 21वां, लेकिन महिलाओं की सूची में तीसरा स्थान मिला है। इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल पहले और ब्राजील की राष्ट्रपति दिल्मा रॉसेफ दूसरे स्थान पर है।
फोर्ब्स ने अप नी वेबसाइट पर सोनिया गांधी के बारे में लिखा है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष के नाते सोनिया गांधी दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में सत्तारूढ़ पार्टी को चला रही है। फोर्ब्स ने एक और सूची में सोनिया को 100 सबसे ताकतवर महिला की लिस्ट में 9वां स्थान मिला है। सोनिया के मुकाबले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 28वें और मुकेश अंबानी 38वें पायदान पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स हैं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन। पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पछाड़कर पहली बार नंबर वन पोजिशन हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications