Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने जारी किए 7 राज्यों में प्रत्याशी, जानें किसे-किसे मिला टिकट?
Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले 15 राज्यों की 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं। 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होने हैं। ऐसे में बुधवार को पहले बीजेपी ने अपने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कुछ देर बाद कांग्रेस ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए 7 राज्यों के कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए हैं।
खास बात यह है कि राजस्थान से सोनिया गांधी खुद मैदान में होंगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी नामांकन दाखिल करेंगे। आइए जानते हैं किस-किस को मिला टिकट ?

राज्य - नाम
- राजस्थान- सोनिया गांधी
- बिहार- अखिलेश प्रसाद सिंह
- हिमाचल प्रदेश- अभिषेक मनु सिंघवी
- महाराष्ट्र- चंद्रकांत हंडोरे
- कर्नाटक- अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर
- मध्य प्रदेश- अशोक सिंह
- तेलंगाना- रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव












Click it and Unblock the Notifications