बेदी और टिकट पर भाजपा में मतभेद प्रभात झा के साथ हुई धक्का-मुक्की
नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव में टिकट बंटबारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में मतभेद उभर कर सामने आ गया है। किरण बेदी को लेकर पार्कोटी में मतभेद है तो वहीं टिकट बंटबारे को लेकर प्रदर्शन हो रहे है। आलाकमान मतभेद को दूर करने की कोशिश में जुट गया है, लेकिन नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में पार्टी अलसफल रही है। दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। पार्टी के बाहर कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा के प्रभारी प्रभात झा के खिलाफ नारेबाजी लगा रहे थे। कार्यकर्ता इतने नाराज थे उनकी प्रभात झा के साथ धक्का-मुक्की तक हो गई। पार्टी भले ये कह रही हो कि सीएम पद को लेकर बीजेपी के नेताओं में कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन जो सामने दिख रहा है उससे तो साफ जाहिर है कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है।
ऐसे में ये नाराज कार्यकर्ता और नेता पार्टी को दिल्ली में बाजपा को नुकसान पहुंचा सकते है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय बार-बार यह आश्वासन दे रहे है कि किरण बेदी ही मुख्यमंत्री होंगी और इसको कोई नहीं बदल सकता। कार्यकर्ता सतीश उपाध्याय से भी नाराज है। वहीं उनके समर्थकों की मांग थी कि उन्हें सही प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस दौरान समर्थकों ने पार्टी के कई सांसदों और नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।













Click it and Unblock the Notifications