'भगवान गणेश-लक्ष्मी से दिक्कत है तो BJP वाले पाकिस्तान चले जाए', AAP MLA बोले- नहीं तो केजरीवाल का करें समर्थन
नरेश बालियान ने कहा कि अगर BJP नेताओं को भगवान गणेश–लक्ष्मी से तकलीफ नहीं है और ये सच्चे हिंदू हैं तो खुल कर लिखें "जय श्री गणेश–जय लक्ष्मी माता"। नहीं लिखा तो समझ जाना मित्रों कि ये हिंदू विरोधी हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रुपयों पर मां लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर की मांग की है। इसके बाद नेताओं की प्रतिक्रिया की बाढ़ सी आ गई है। बीजेपी ने इसका विरोध किया तो आप आदमी पार्टी के नेता और विधायक नरेश बालियान ने विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी वालों को गणेश और लक्ष्मी जी से दिक्कत है तो वे पाकिस्तान चले जायें। हिंदुस्तान में रहना होगा तो बीजेपी वालों को श्री गणेश-लक्ष्मी जी की जय बोलना ही होगा।

'सच्चे हिंदू हैं तो खुलकर करें समर्थन'
नरेश बालियान ने कहा कि अगर BJP नेताओं को भगवान गणेश-लक्ष्मी से तकलीफ नहीं है और ये सच्चे हिंदू हैं तो खुल कर लिखें "जय श्री गणेश-जय लक्ष्मी माता"। नहीं लिखा तो समझ जाना मित्रों कि ये हिंदू विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विरोध करते-करते ये BJP वाले कब हिंदू विरोधी हो गए इन्हें पता ही नहीं चला।

'गणेश-लक्ष्मी जी की तस्वीर दिखावै'
आज गुजराती नववर्ष का प्रथम दिन है। इसी दिन BJP वाले माता लक्ष्मी और गणेश जी का विरोध कर रहे हैं। मतलब साफ है कि इनके लिये हमारे हिंदू देवी-देवता सिर्फ वोट के लिए बने हैं। कहा कि अधर्मी भाजपा का गणेश जी संहार करेंगे। भूत-पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावै। BJP वाला निकट नहीं आवै, नोट पर जब गणेश-लक्ष्मी जी की तस्वीर दिखावै।

'इस वजह से कर रहे विरोध'
आप नेता ने कहा कि सिक्के पर भगवान की तस्वीर हो सकती है तो नोटो पर क्यों नही? भाजपाइयों को डर है कि जिन नोटों को वो छुपा कर रखते हैं उन पर अगर गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर छप गई तो प्रभु इनका संहार कर देंगे। तभी ये लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

'बीजेपी नेता का भी कर रहे समर्थन'
उन्होंने कहा कि BJP नेता प्रीति गांधी ने भी केजरीवाल का खुल कर समर्थन किया है। इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि नोटों पर गणेश जी की तस्वीर लगनी ही चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता और दिल्ली के विश्वास नगर से विधायक ओपी शर्मा ने भी सीएम केजरीवाल का खुल कर समर्थन किया है। कहा केजरीवाल ने जो मांग की है मैं उसका खुल के समर्थन करता हूं। हमारे BJP के लोग इसका विरोध न करें। क्या BJP के दिल्ली के विधायक टूट कर AAP में शामिल होंगे?

'भगवान गणेश और लक्ष्मी का विरोध बिलकुल बर्दाश्त नहीं'
नरेश बालियान ने कहा कि मुझ पर BJP वाले दवाब न बनाए। मैं अपने बयान पर कायम हूं। सब कुछ बर्दाश्त कर सकता हूं लेकिन भगवान गणेश और लक्ष्मी का विरोध बिलकुल बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। हिन्दुस्तान में रहना होगा तो BJP वालो को गणेश जी और लक्ष्मी जी की फोटो नोट पर छपने का समर्थन करना होगा।
यह भी पढ़ें- नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर के मुद्दे पर बोले स्वामी जितेंद्रानंद- केजरीवाल अपना गिरगिट रंग अपने पास रखें
-
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स! -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
BJP नेता, मुलायम सिंह की छोटी बहू पति संग आइसलैंड में मस्ती करती आईं नजर, टूटते टूटते बची थी शादी -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications