नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर के मुद्दे पर बोले स्वामी जितेंद्रानंद- केजरीवाल अपना गिरगिट रंग अपने पास रखें
नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर के मुद्दे पर वाराणसी में संत समाज द्वारा नाराजगी जताई गई, अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपना गिरगिट रंग अपने पास रखें
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाए जाने के बयान पर अखिल भारतीय संत समिति द्वारा नाराजगी प्रकट की गई है। बुधवार को वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि सेक्यूलर संविधान और सेक्यूलर देश में हम सनातन धर्माचार्यों को इसकी कोई आवश्यकता प्रतीत नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की हिंदुओं को बांटने की कोई भी राजनीति और रणनीति अब सफल नहीं होगी।

मांस-मदिरा तक जाएगी लक्ष्मी गणेश की फोटोयुक्त नोट
स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि नोटों पर लक्ष्मी देवी और श्री गणेश की फोटो लगाए जाने के बाद यह नोट मांस मदिरा की दुकानों तक जाएगी और यह हमें कभी भी गवारा नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसा शराब का प्रिय मुख्यमंत्री देवी लक्ष्मी और श्री गणेश को गलत स्थान तक पहुंचाए भी हमें गवारा नहीं होगा।
दिल्ली दंगे के आरोपियों को कर दें पुलिस के हवाले
उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को यदि लग रहा है कि हिंदुओं के प्रति उनका प्रेम उमड़ा है तो दिल्ली दंगे के आरोपियों को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए। फाइलों पर साइन होने दीजिए। इससे भी ज्यादा हिंदू प्रेम है तो दिल्ली के मौलवी और मौलाना के नमाज पढ़वाने के लिए सरकार के मद से वेतन जो दिया जा रहा है इसे बंद करिए। नहीं तो हिंदू के पुजारियों को भी दिल्ली के जितने भी मंदिर हैं उनके पुजारियों का वेतन लागू किया जाए अन्यथा अपना गिरगिट का रंग अपने पास रखें।












Click it and Unblock the Notifications