Post Card: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम खुला पत्र

[Post Card] पोस्ट कार्ड कॉलम में आज हम लिख रहे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम एक खुला पत्र और उठा रहे हैं दिल्लीवासियों की एक गंभीर समस्या।

Arvind Kejriwal

सेवा में,

श्रीमान अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री
दिल्ली सरकार

विषय: दिल्ली में ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बढ़ती मनमानी के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन यह है कि दिल्ली में ऑटो रिक्शा ड्राइवरों की मनमानी दिन पर दिन बढ़ने लगी है। ये मनमानी ना केवल किराया वसूली और बिना मीटर के चलने तक सीमित है, बल्कि ऑटो ड्राइवर बिना किसी वजह से जाने तक को इंकार कर देते हैं। आगे की बात रखने से पहले मैं निर्भया कांड याद दिलाना चाहूंगी। यदि 16 दिसंबर 2012 की रात अगर ऑटो-रिक्शा वालों ने मनमाने ढंग से पैसे नहीं मांगे होते, तो शायद वह कांड होने से बच जाता।

खैर वर्तमान समस्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑटो ड्राइवरों का एक गैंग बन चुका है जो अपनी मर्जी से सवारी चुनते हैं, अपनी मर्जी से किराया वसूलते हैं और अपनी मनमर्जी के आगे ना तो किसी की गुरेज करते हैं।

बतौर दिल्ली की नागरिक मुझे खुद कई बार ऑटो ड्राइवरों की बदसलूकियों का शिकार होना पड़ा है। नियम के मुताबिक दिल्ली में ऑटो ड्राइवर किसी भी महिला को उसके बताए गणतव्य पर ले जाने से इंकार नहीं कर सकते हैं, लेकिन लगता है कि दिल्ली के ऑटो रिक्शा ड्राइवरों ने निमयों को ताख पर रख दिया हैं। उन्हें ना तो कानून का डर है और न ही पुलिस का। अगर शिकायत करने की धमकी भी दी जाए तो उन पर कोई असर नहीं पड़ता।

आपसे निवेदन है कि कृपया इस समस्या को गंभीरता से लें। ये समस्या छोटी नहीं है। आए दिन ऑटो रिक्शा ड्राइवरों के खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं। महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में भी उनके शामिल होने की खबरें आती रही हैं। ऐसे में अगर वक्त रहते इस समस्या का गंभीरता से हल नहीं किया गया तो इनकी मनमानी दिन पर दिन और बढ़ती चली जाएगी। दिल्ली की जनता आपसे अपेक्षा रखती है कि आप फौरन उनकी इस समस्या का उचित समाधान करेंगे और ऑटो रिक्शा ड्राइवरों के लिए सख्ती से नियमों का पालन करनावे के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

भवदीय
बविता झा
(संपूर्ण दिल्ली की ओर से)

About Post Card: पोस्ट कार्ड वनइंडिया का वो कॉलम है, जिसमें खुले पत्र के माध्यम से समस्या को उठाया जाता है और ट्व‍िटर, फेसबुक के माध्यम से जिम्मेदार मंत्री, अध‍िकारी, आदि तक पहुंचाने का काम किया जाता है। यदि आप पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपनी बात रखना चाहते हैं, तो हमें लिख भेजें [email protected] पर। सबजेट लाइन में Post Card लिखना मत भूलें। यदि आप हमें पत्र भेजेंगे तो अगले पोस्टकार्ड पर आपका नाम और तस्वीर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+