दिल्ली के पेट्रोल डीलरों ने हड़ताल वापस ली

एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने दिल्ली में डीजल पर मूल्य वर्धित कर में कटौती की मांग की थी। इस पर मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि चार दिसंबर के चुनाव बाद कांग्रेस पार्टी यदि सत्ता में आती है, तो उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य राजीव जैन ने कहा, "हमने हरियाणा के समान वैट की मांग के लिए आहूत हड़ताल वापस ले ली है।"
जैन ने कहा, "आगामी चुनाव के पहले आचार संहिता लागू है। इसलिए उन्होंने (यूसुफ) हमारे अनुरोध पर ध्यान दिया और चुनाव के बाद सत्ता में वापस आने पर हमारी समस्या का समाधान करने का वादा किया।"
जैन ने कहा कि दिल्ली में डीजल पर 12.5 फीसदी वैट है, जबकि हरियाणा में नौ फीसदी है। इसके कारण हरियाणा में हर लीटर डीजल 1.50 रुपये सस्ता है। इसके कारण लोग पड़ोसी राज्य में ही अपने वाहनों की टंकी भर लेते हैं। इससे हमारा नुकसान होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications