रामलीला में बढ़ रही है 'सिक्स पैक' वाले रावण की डिमांड

नयी दिल्ली। कल से नवरात्रों की शुरुआत हो जाएगी। नवरात्रों के साथ ही दिल्ली में कई मंचों पर रामलीला का भी शुभारंभ हो जाएगा। 180 सालों से चली आ रही परंपरा को इस बार भी जोरों-शोरों से पूरा करने की तैयारी है। रामायण की कथाओं को कलाकारों को जरिए पेश करना रामलीला का आधार है। राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के चरित्रों को रामलीला के कलाकार प्रस्तुत करते है। लेकिन इस बार दिल्ली की रामलीला में बदलाव आ गयाहै।

ravan in six pack

अब तक रावण के किरदार में मोटे-तगड़े और ऊंचे कद के लोग ही पसंद किए जाते रहे हैं, लेकिन दिल्लीवालों ने अपनी पसंद को मॉर्डन बना लिया है। वो रावण का किरदार निभाने के लिए सिक्स पैक वाले आधुनिक रावण देखना चाहते हैं। लोगों की डिमांड पर रामलीला कमेटी सिक्स पैक वाले रावण की खोज में जुट गई है।

रामलीला मं‌डलियों का मानना है कि दर्शक नये जमाने के रावण को भी शारीरिक तौर पर मजबूत देखना चाहते हैं। इसीलिए मंडलियों ने रावण के किरदार के लिए भी सिक्स पैक वाले अभिनेता ढूंढनी शुरू कर दिया है। दिल्ली वालों में सिक्स पैक को लेकर क्रेज है। उनके इस क्रेज का अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ना सिर्फ रामलीला के रावण बल्कि वो जलाने वाले रावण को भी सिक्स पैक रहने की मांग की जा रही है।

रावण के पुतले बनाने वाले व्यापारी के मुताबिक लोग डोले वाले रावण की मांग सबसे ज्यादा कर रहे है। सबसे ज्यादा स्टाइलिश रावण की मांग सोसाइटी और अपार्टमेंट के लोग करते हैं। सिक्स पैक वाले रावण के अलावा छतरी वाला रावण, कोट-पैंट वाला रावण, बड़ी-बड़ी मूंछों वाला रावण की मांग बढ़ रही है। इस बार सबसे ज्यादा वाटर प्रूफ रावण की मांग बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+