‘धर्म में ये ठीक नहीं है’ दिवाली से पहले चिकन बिरयानी ऑर्डर, भड़क गया पार्सल देने पहुंचा Delivery Boy
Reddit Delivery Boy: इंसान की ज़िंदगी ऑनलाइन शॉपिंग ने बहुत आसान कर दी है, आटा से लेकर डाटा तक आप घर बैठे मिल जाता है। इससे जुड़ी कई रोचक ख़बरें भी पढ़ने को मिल जाती हैं। ताज़ा मामला देश की राजधानी दिल्ली का है, जहां दिवाली से पहले एक व्यक्ति ने चिकन बिरयानी ऑर्डर किया, पार्सल देने आया युवक उस पर भड़क गया। आइए जानते हैं पूरा मामला
दिल्ली के एक व्यक्ति ने दिवाली से पहले चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया। पार्सल देने आये डिलीवरी एजेंट ने उसे डांट दिया। व्यक्ति ने कहा कि उसके पसंद के भोजन की एजेंट आलोचना कर दी। यह पूरा मामा व्यक्ति ने रेडिट पर शेयर किया है।

व्यक्ति ने लिखा कि जब उसे ऑर्डर मिला, तो डिलीवरी एजेंट ने ओटीपी मांगा। कोड देने के बाद डिलीवरी एजेंट ने उसे नसीहत देनी शुरू कर दी। उसने कहा कि जो खाना ऑर्डर किया था वह गलत है। पोस्ट में डिलीवरी एजेंट के हवाले से लिखा गया कि, 'ये बहुत गलत कर रहे हो आप, धर्म में ये ठीक नहीं है'।
व्यक्ति ने डिलीवरी एजेंट से पूछा कि खाने में क्या खराबी है। इस पार्सल देने आये युवक ने कहा कि दिवाली तक चिकन या मटन खाने से परहेज़ चाहिए और त्योहार के मौसम में कुछ साफ खाना चाहिए। एजेंट की बात सुनकर व्यक्ति हैरान रह गया।
इसके बाद वह व्यक्ति डर गया कि कहीं सबक सिखाने के लिए डिलीवरी एजेंट ने खाने में कुछ मिला तो नहीं दिया। बिरयानी खाऊंगा तो कही कुछ हो ना जाए। वहीं व्यक्ति ने लिखा कि मैं डर गया, मुझे क्या करना चाहिए? मेरे पास उसका नंबर और नाम है, वह मेरा घर जानता है, अगर मैं उसे रिपोर्ट करूंगा तो वह हंगामा खड़ा कर सकता है।
पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "यार, यह मेरे सबसे बड़े डर में से एक था, इस तरह की नैतिक पुलिसिंग। आपको इस आदमी की रिपोर्ट करनी चाहिए और ईमेल या कॉल पर बताना चाहिए, कि यह व्यक्ति कभी भी आपके घर डिलीवरी करने नहीं आए।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि "वह तुम अपना मत क्यों थोप रहा है? उससे कहो कि वह चिकन नहीं दे! वहीं एक ने लिखा कि भारत कहां जा रहा है? जल्द ही लोग अपने खाने को लेकर शारीरिक झगड़ा शुरू कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications