30 हजार रुपये देकर दिल्ली मेट्रो में बुक कराइए अपना कोच

delhi metro
नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की प्रसिद्धि दिन दूनी और रात चौगुनी बढ़ रही है। दिल्ली की लचर ट्रैफिक व्यवस्था में दिल्ली मेट्रो लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। अपने विकास की दिशा में दिल्ली मेट्रो ने एक पहल की है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट दिल्ली मेट्रो में अब आप अपना खुद का कोच बुक करा सकते है।

पर्यटक, विदेशी यात्री, सरकारी और निजी विद्यालयों के बच्चे तथा विकलांगों के लिए विद्यालय चलाने वाले एनजीओ अब मेट्रो की सवारी के लिए 30-50 हजार रूपए किराये पर कोच बुक करा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी डीएमआरसी ने अपनी कार, ट्रेन आरक्षण नीति के तहत टूर ऑपरेटरों, किसी सरकारी या निजी एजेंसी, किसी समूह या विद्यालय की ओर से किसी व्यक्ति को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत मेट्रो नेटवर्क के किसी भी स्टेशन से कार या ट्रेन बुक कराने की अनुमति देता है।

डीएमआरसी की इस योजना में बुकिंग शुल्क में यात्रियों का किराया और उस समूह को मिलने वाली विशेष सुविधाओं के लिए फैसिलेशन शुल्क भी शामिल हैं। मेट्रो में कोच बुकिंग के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। इसमें एक बुकिंग के लिए लोगों की संख्या 45 से 150 के बीच होनी चाहिए। गौरतलब है कि ये बुकिंग केवल उन्हीं मेट्रो में होगी जिसमें आठ डिब्बे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+