अरुणाचल के छात्र की हत्या के बाद दिल्ली में उबाल, पूर्वोत्तर छात्र मांग रहे न्याय

यह सिर्फ पूर्वोत्तर के लोगों की बात नहीं, बल्कि दिल्ली के बाहर से आने वाले लोग भी भेदभाव झेलते हैं। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से न्याय की मांग करते हैं। पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के एक समूह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हर्षवर्धन से भी मुलाकात की। भाजपा नेता ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री इस मामले से जागेंगे।
अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक के बेटे निदो तानियम (19) के साथ गुरुवार रात दो दुकानदारों ने झगड़े के बाद मारपीट की। पूर्वोत्तर के कार्यकर्ता और लोगों ने इसे नस्लवादी हमला करार दिया है। जबकि इन राज्यों के सांसदों ने कहा कि वह मामला प्रधानमंत्री के सामने उठाएंगे। घटना भीड़भाड़ वाले लाजपत नजगर-1 बाजार में बुधवार दोपहर हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications