नई दिल्लीः मर्सिडीज बेंज ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुचल डाला

नई दिल्‍ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मर्सिडीज बेंज एसयूवी से कुचलकर एक 10 महीने की बच्‍ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक बच्‍ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है। हादसे के वक्‍त बच्ची पार्किंग एरिया में खेल रही थी। उसी दौरान ड्राइवर ने एसयूवी को पीछे लिया और बच्‍ची उसकी चपेट में आ गई। पश्चिमी दिल्‍ली के डीसीपी दीपक पुरोहित ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

new delhi tilak nagar road accident 10 month old girl died

डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद राधिका को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृत बच्ची के पिता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वहीं, कार का मालिक का नाम जसबीर सिंह है, जो एक लिफ्ट व्यवसाय का काम करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनास्थल के निरीक्षण करने के लिए फोरेंसिक विभाग की एक टीम को मौके पर भी बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि बीते शनिवार को एक ऐसा ही मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित छांयसा गांव में सामने आया था। घर के बाहर खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पांच वर्षीय बच्ची रुक्मणि घर के बाहर खेल रही थी। अचानक से लोगों की भीड़ लग गई. पास जाने पर पता लगा कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+