कोरोना के चलते के रंग में भंग, दिल्ली में 1800 से अधिक नए केस, पिछले तीन महीने का रिकॉर्ड टूटा
नई दिल्ली। देश रंगों के त्योहार होली का उत्सव मनाने की तैयारी कर रही है लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना वायरस महामारी ने त्योहार के रंग में भंग मिला दिया है। कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से सख्त कदम उठाए गए हैं, इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में भी महामारी के नए मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को दिल्ली में 1800 से अधिक कोविड-19 के नए केस सामने आए। पिछले तीन महीनों में एक दिन में दर्ज किया गया यह सबसे अधिक आंकड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को 1,881 नए कोरोना वायरस मरीज सामने आए, जो लगभग साढ़े तीन महीने में सबसे अधिक है। आज नए मरीजों की संख्या के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6,57,715 तक पहुंच गया है। दिल्ली में पॉजिटिव केस की दर बढ़कर 2.35 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से नौ और लोगों की मौत हो गई, दिल्ली में महामारी के दम तोड़ने वालों की कुल संख्या 11,006 हो गई है।
अब तक कोविड-19 से 6.39 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।
इससे पहले 13 दिसंबर को सबसे अधिक 1,984 लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई थी। शनिवार को दिल्ली में 1,558 मामले, शुक्रवार को 1,534, गुरुवार को 1,515, बुधवार को 1,254 और मंगलवार को 1,101 मामले दर्ज किए गए थे। 24 दिसंबर के बाद पहली बार कोरोना वायरस के प्रितिदिनी केस 1,000 से अधिर दर्ज किए जा रहे हैं। एक्टिव केस की बात करें तो दिल्ली में अब 7,545 रोगी हैं। 53,422 आरटी-पीसीआर टेस्ट को मिलाकर शनिवार को कुल 79,936 लोगों को कोरोना टेस्ट किया गया था। शनिवार से दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 1,710 से बढ़कर 1,710 हो गई है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना ने लिया विक्राल रूप, IIM अहमदाबाद के 40, IIT गांधीनगर के 25 छात्र मिले पॉजिटिव












Click it and Unblock the Notifications