सड़क निरीक्षण करने पहुंची मंत्री आतिशी बोलीं- एक भी सड़क वर्ल्ड-क्लास स्टैंडर्ड से नीचे नहीं होनी चाहिए

केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी दिल्‍ली की व्‍यवस्‍था को और चाक-चौबंध बनाने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही हैं। मंत्री आतिशी ने सोमवार को विधानसभा से ISBT और ISBT से दिल्ली सचिवालय तक की सड़कों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने राजधानी का प्रमुख और व्‍यस्‍त इलाका होने के बावजूद सड़क और फुटपाथ वर्ल्‍ड-क्‍लास स्टैंडर्ड की नहीं होने पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा अफसरों का कोई भी बहाना बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

 AAP Minister Atishi

विधानसभा से ISBT और वहां से सचिवालय तक की सड़कों तक का निरीक्षण करने पहुंची दिल्‍ली सरकार की मंत्री ने बड़ी ही बारीकी से पूरे एरिया की पड़ताल की। इस निरीक्षण के दौरान उन्‍हें सड़क और फुटपाथ वर्ल्‍ड-क्‍लास स्‍टैंडर्ड के मुताबिक नहीं मिला जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई।

आतिशी ने कहा दिल्‍ली की पीडब्‍लूडी के अंतर्गत आने वाली एक भी सड़क वर्ल्ड-क्लास स्टैंडर्ड से नीचे नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से वर्ल्ड-क्लास स्टैंडर्ड सड़क देने का वादा किया है। मंत्री ने साथ ही ये भी कहा कि ये लापरवाही केजरीवाल सरकार को कतई मंजूर नहीं है ।

मंत्री ने कहा शहर का प्रमुख और व्यस्त इलाका होने के बावजूद यहां की सड़क और फुटपाथ वर्ल्ड-क्लास नहीं है। मंत्री ने दिल्‍ली विधानसभा से ISBT से दिल्ली सचिवालय की सड़क को रिपेयर करने और सौंदर्यीकरण का काम तुरंत शुरू करने का आदेश दिया। PWD को सख्त आदेश देते हुए कहा कि इन सड़कों तुरंत सुंदर और सुरक्षित बनाया जाए। इसके साथ ही आतिशी ने सख्‍ती से कहा कि इसमें अफसरों का कोई भी बहाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+