जारी है दिल्ली की 'जंग' ACB चीफ को लेकर फिर भिड़ें केजरीवाल-जंग
नयी दिल्ली। दिल्ली में पावर की जंग जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच अपने-अपने पावर को लेकर वर्चस्व की लड़ाई जारी है। ताजा विवाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के नए प्रमुख को लेकर शुरु हो गया है। एसीबी चीफ को लेकर केजरीवाल और जंग में जंग छिड़ गई है।

गृह मंत्रालय ने सोमवार रात दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मुकेश मीणा को एसीबी का नया प्रमुख नियुक्त कर दिया। लेकिन दिल्ली सरकार ने मीणा को एसीबी में शामिल करने से मना कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने तो इस तरह के आदेश की जानकारी होने से भी इंकार कर दिया था।
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
एसीबी प्रमुख को लेकर सीएम और एलजी के बीच छिड़ी जंग ट्वीटर पर भी दिखी। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीटर पर लिखा कि एसीबी में अचानक ज्वाइंट कमिश्नर का नया पद बनाकर आनन-फानन में अपने चहेते अधिकारी की नियुक्ति और रात में ही पद संभालने के आदेश के पीछे क्या साजिश है? उन्होंने लिखा है कि बीजेपी घोटालों के खुलने के डर से घबरा गई है।
केजरीवाल की पसंद नहीं हैं मीणा!
आपको बता दें कि दिल्ली के ज्वाइंट सीपी मुकेश कुमार मीणा को केजरीवाल पसंद नहीं करते। ‘आप' का आरोप है कि उन्होंने पार्टी के आंदोलनों को कुचलने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications