गिरफ्तारी देने 7RCR जा रहे मनीष सिसोदिया समेत आप विधायक हिरासत में
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत तमाम आप विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मनीष सिसोदिया को धारा 144 तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया प्रधानमंत्री मोदी के सामने सरेंडर करने के लिए 7आरसीआर जा रहे कि तभी उन्हें तुगलक रोड के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला
दरअसल मनीष सिसोदिया के खिलाफ गाजीपुर थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें फल एवं सब्जी मंडी के प्रधान और अन्य लोगों ने सिसोदिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई कि उपमुख्यमंत्री ने कारोबारियों को धमकाया। हलांकि उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
शिकायतकर्ता सुरेंद्र गोस्वामी ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुबह मनीष सिसौदिया निरिक्षण के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान उसने जाकर उन्हें सब्जी मंडी की समस्याओं के बारे में अवगत कराया, लेकिन वो समस्या सुनने के बजाए तानाशाही रवैया दिखाने लगे। मनीष सिसोदिया ने सबके लाइसेंस रद्द करने की बात भी कही। उन्होंने उसे देख लेने की धमकी दी।












Click it and Unblock the Notifications