रोड शो में केजरीवाल पर हमला, युवक ने जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार

वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरीवाल को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ और घूंसे जड़ दिए।
केजरीवाल दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में आप प्रत्याशी देवेंद्र सहरावत के समर्थन में रोड शो कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। रोड शो के दौरान हमलावर ने केजरीवाल को पहले थप्पड़ मारा और फिर दो घूंसे भी जड़ दिए, जो उनकी गर्दन पर लगे। केजरीवाल पर हमला हेते देख आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से पिटाई कर दी।
दोनों ओर से हंगामा शुरु हो गया। हंगामा बढ़ते देख अरविंद केजरीवाल ने समर्थकों को शांत करते हुए कहा कि वे इस घटना के जवाब में हिंसा न करें। केजरीवाल ने कहा कि ये सचाई और ईमानदारी की लड़ाई है।
हमले के बाद पुलिस ने युवक की पहचान अब्दुल वाहिद के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि युवक ने उकसाए जाने के बाद केजरीवाल पर हमला किया। पूछताछ में हमलावर ने उसका नाम भी बता दिया है। गौरतलब है कि पिछले महीने भिवानी में चरखी दादरी में भी एक युवक ने अरविंद को थप्पड़ मारने की कोशिश की थी। केजरीवाल ने झुककर खुद को बचा लिया था, लेकिन उनका चश्मा गिर गया।












Click it and Unblock the Notifications