उपराज्यपाल ने दिया बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता

इस बीच नियमों के तहत उप-राज्यपाल नजीब जंग ने बीजेपी विधायक दल के नेता डॉ हर्षवर्धन को सरकार बनानने का न्यौता दिया है। उन्होंने हर्षवर्धन को फोन से बात कर सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। खबर है कि उप-राज्यपाल ने उन्हें चर्चा के लिए बुलाया है। हर्षवर्धन आज उप-राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
दिल्ली विधानसभा के चुनावी नतीजों में आप और बीजेपी में हुए सीटों के बंटवारे में बेहद कम अंतर आया। जिसके बाद बीजेपी ने सरकार बनाने में पहल करने से और आप पार्टी ने किसी को भी समर्थन देने या लेने से इंकार कर दिया। आज की हर्षवर्धन और उपराज्यपाल की मुलाकात दिल्ली के लिए बेहद अहम है।
अगर बीजेपी सरकार बनाने से मना करती हा तो अपराज्यपाल दिल्ली में दूसरे नबंर की पार्टी आम आदमी पार्टी कोे सरकार बनाने के लिए ामंत्रित करेगी अगर को भी तैयार नहीं होते तो फिर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा जाएगा और फिऱ छह महीनों के भीतर दोबारा से चुनाव होंगे।












Click it and Unblock the Notifications