दिल्ली में रात 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो
नयी दिल्ली। दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए मेट्रो सेवा की अवधि बढ़ा दी है। दीवाली की रात मेट्रो8 के बजाए रात 10 तक चलेगी। दिल्ली समेत एनसीआर को जोड़ने वाले सभी रूटों पर ट्रेनों का संचालन रात 10 बजे के बाद बंद रहेगा।इसे पहले रात 8 बजे तक के लिए ऱका गया था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया।

वहीं भैया दूज पर बहनों को सुविधा देने के लिए शनिवार अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कम्युनिकेशन अनुज दयाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिवाली पर यात्रियों को सुविधा देने के बाद मेट्रो और सुरक्षाकर्मी भी परिवार संग त्योहार मनाएंगे।
वहीं मेट्रो फीडर बसें भी रात 10 बजे के बाद नहीं मिलेंगी।इस मौके पर अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है। लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने और लोगों को वक्त पर मदद पहुंचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications