देखें वीडियो: दिल्ली का दंगल जीतने के लिए कैसे नेकलेस बांट रही हैं किरण बेदी!
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। वोट के लिए नोट या फिर शराब बांटने की खबर तो आपने खूब सुनी और पढ़ी होगी मगर दिल्ली के दंगल में एक अलग ही कहानी सुनने को मिल रही है। जी हां भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी पर जीत के लिए महिलाओं को नेकलेस बांटने का आरोप लगा है। यह आरोपी किसी और ने नहीं बल्कि उनके धुर विरोधी आम आदमी पार्टी ने लगाया है। अपने आरोपों को सच बताने के लिए 'आप' ने एक वीडियो भी जारी किया है।

इस वीडियो में किरण बेदी रोड़ शो के दौरान एक महिला को मोतियों का नेकलेस दे रही हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पडपडगंज से प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और चुनाव आयोग से इस पर स्पष्टीकरण मांगने को कहा है। गौर करने वाली बात ये है कि 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग के दौरान रिश्वत देने संबंधी बयान पर फटकार लगा चुका है।
इस फटकार के बाद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को कोर्ट में घसीटने की भी धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाताओं को बहलाने-फुसलाने के लिए इस तरह की रिश्वत दी जा रही है जो कि एक बेहद गंभीर अपराध है। चुनाव आयोग को इसके खिलाफ कदम उठाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि आगामी 7 फरवरी को नई दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं जिनका नतीजा 10 फरवरी को घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications