kajal Jawla : पति ने संभाली रसोई, खाना बनाया, झाड़ू पोछा भी किया, पत्नी 23 लाख की जॉब छोड़ बनी IAS
नई दिल्ली। ये तो आपने सुना ही होगा कि हर सफल आदमी के पीछे औरत का हाथ होता है, मगर कई बार ऐसे भी मामले सामने आते हैं, जिसमें किसी महिला ने आदमी की मदद से कामयाबी की नई कहानी लिख दी हो। ऐसा मेरठ की काजल जावला के साथ हुआ है। काजल अपने पांचवें प्रयास में आईएएस बनी हैं।

आईएएस काजल जावला की सक्सेस स्टोरी
यूपीएससी परीक्षा 2018 में देशभर में 28वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनीं काजल जावला की सक्सेस स्टोरी इतनी आसान नहीं जितनी दिख रही है। लगातार अफसलताएं और फिर यूपीएससी की तैयारियों के बीच शादी हो गई। शादी हो जाने के बाद अक्सर युवतियों की पढ़ाई छूट जाती है और फिर उनकी जिंदगी रसोई संभालने व अपने घर में झाड़ू पोछा करने तक सिमित हो जाती है, मगर काजल जावला को आईएएस बनाने वाली इस स्टोरी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों के बीच शादी होना ही टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

मेरठ की रहने वाली हैं काजल जावला
मीडिया से बातचीत में काजल ने बताया कि लोगों में यही धारणा है कि शादी का मतलब युवतियों के लिए परेशानी बढ़ जाना होता है। उनके लिए जॉब और पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं होता, मगर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली काजल जालवा ने वर्ष 2010 में मथुरा से इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन में बीटेक किया। फिर गुड़गांव स्थित विप्रो कम्पनी में जॉब करने लगीं। सालाना पैकेज 23 लाख रुपए था। नौ साल तक जॉब के साथ-साथ ने यूपीएससी परीक्षाओं के समय निकालना शुरू किया और वर्ष 2012 में पहली बार परीक्षा दी।

काजल के पति आाशीष ने किया सपोर्ट
काजल 2012 से लेकर 2016 तक तीन बार एग्जाम दी, मगर तीनों ही बार प्रारम्भिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाई। फिर 2016 में काजल की शादी आशीष मलिक से हो गई।

लगातार तीन बार की असफलता
लगातार तीन बार की असफलता और फिर शादी के चलते काजल को लगा कि शायद वो अब आईएएस बनने का सपना पूरा कर पाएंगी। काजल कहती हैं कि उनके पति आशीष मलिक काफी सर्पोटिव हैं। उस वक्त मैं जॉब के साथ-साथ पढ़ाई करती थीं। पति भी जॉब करते थे, मगर शाम को वो मुझसे पहले घर आते थे। जब में आफिस से आती तो मुझे खाना तैयार मिलता था। वहीं, सुबह -शाम मुझे पढ़ाई ही करनी होती थी।

पति नहीं करने देते थे घर काम काम
आईएएस काजल जालवा के पति आशीष मलिक कहते हैं कि शादी के तुरंत बाद ही मैंने काजल को बोल दिया था कि तुम्हें सिर्फ जॉब और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना है, क्योंकि ये ही दोनों काम मैं नहीं कर सकता बाकि मैंने पूरी रसोई संभाल ली थी। घर में झाड़ू पोछा तक लगा लेता था। अपने पांचवें प्रयास में वर्ष 2018 में काजल आईएएस बन गईं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications