आप-कांग्रेस में टकरार, गिर सकती है केजरीवाल की सरकार

जनलोकपाल बिल पर आप की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि जिस तरह कैबिनेट ने जन लोकपाल बिल पास कर दिया, वह गैरकानूनी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने फैसला किया है कि कैबिनेट से पास बिल असंवैधानिक है। अरविंदर लवली ने कहा कि हम भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाले लोकपाल के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से बिल को कैबिनेट से स्वीकृति दिलाई गई है, वह तरीका गैरकानूनी है। हम उसके खिलाफ है।
कांग्रेस का कहना है कि जनलोकपाल के मुद्दे पर उन्हें समर्थन देना तो दूर वो इसे विधानसभा में पेश भी नहीं होने देंगे। कांग्रेस ने साफ किया है कि उनके समर्थन का मतलब यह कतई नहीं है कि वो असंवैधानिक काम करेंगे। कांग्रेस ने धमकी दी है कि अगर यह बिल पेश हुआ तो वो विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी को धमकी भरे स्वर में कहा कि अगर कांग्रेस चाहे तो सरकार आधे घंटे में गिरा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं करेगी। क्योंकि केजरीवाल जानबूझकर इस समर्थन वापसी के लिए उकसाने वाले कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के लिए सिर्फ कांग्रेस ही मुश्किलें खड़ी नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनके खुद के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी भी उसके राह में रोड़े अटका रहे हैं। बिन्नी ने आम आदमी पार्टी से समर्थन वापसी का ऐलान कर दिया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications