Jagdeep Dhankhar : राजस्‍थान ने दिया दूसरा उपराष्‍ट्रपति, राष्‍ट्रपति रहीं प्रतिभा पाटिल भी यहीं की बहू

नई दिल्‍ली, 6 अगस्‍त। राजस्‍थान के शेखावाटी अंचल ने भारत को फिर उपराष्‍ट्रपति दिया है। इस बार दिल्‍ली की राजनीति में जगदीप धनखड़ के रूप में राजस्‍थान के नए सूरज का उदय हुआ है। एनडीए प्रत्‍याशी जगदीप धनखड़ को 6 अगस्‍त 2022 को उपराष्‍ट्रपति चुना गया है। जगदीप धनखड़ मूलरूप से राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पंचायत समिति के गांव किठाना के रहने वाले हैं। शनिवार शाम को उप राष्‍ट्रपति चुनाव 2022 का परिणाम आते ही गांव किठाना समेत पूरे राजस्‍थान में खुशी की लहर दौड़ गई।

शेखावाटी ने दिए दो उपराष्‍ट्रपति व एक राष्‍ट्रपति

शेखावाटी ने दिए दो उपराष्‍ट्रपति व एक राष्‍ट्रपति

यह पहला मौका नहीं है जब राष्‍ट्रपति व उपराष्‍ट्रपति सरीखे सर्वोच्च पद पर कोई राजस्‍थानी काबिज हुआ हो और वो भी देश को सर्वाधिक फौजी देने वाले शेखावाटी से ताल्‍लुक रखने वाला हो। नए उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ से पहले शेखावाटी की बहू प्रतिभा देवीसिंह पाटिल राष्‍ट्रपति और यहां के बेटे भैरोंसिंह शेखावत उपराष्‍ट्रपति रह चुके हैं। यह पूरे शेखावाटी अंचल के लिए गर्व की बात है। यह भी एक संयोग ही है कि नवनिर्वाचित उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत दोनों राजस्थान विश्‍वविद्यालय के स्टूडेंट रहे हैं।

 भैरोंसिंह शेखावत, पूर्व उपराष्‍ट्रपति, खाचरियावास सीकर

भैरोंसिंह शेखावत, पूर्व उपराष्‍ट्रपति, खाचरियावास सीकर

उपराष्‍ट्रपति चुनाव में 20 साल बाद राजस्‍थान ने फिर इतिहास दोहराया है। देश को साल 2002 में मिले उपराष्‍ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत भी राजस्‍थान के शेखावाटी अंचल के सीकर जिले के गांव खाचरियावास के रहने वाले थे। राजस्‍थान के तीन बार के सीएम रहे भाजपा के दिग्‍गज नेता व भैरोंसिंह शेखावत का जन्‍म 23 अक्‍टूबर 1923 को हुआ था। इन्‍होंने राजस्‍थान पुलिस के थानेदार से विधायक, सीएम और भारत के उपराष्‍ट्रपति (2002-2007) तक का सफर तय किया। साल 1952 के बाद से शेखावत ने 10 बार विधानसभा चुनाव लड़ा और नौ बार जीते थे। 15 मई 2010 को इनका निधन हो गया था।

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, पूर्व राष्‍ट्रपति, छोटी लोसल सीकर

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, पूर्व राष्‍ट्रपति, छोटी लोसल सीकर

भारत की पहली महिला राष्‍ट्रपति बनने का गौरव राजस्‍थान के शेखावाटी अंचल की बहू व महाराष्‍ट्र की बेटी प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को प्राप्‍त हुआ। प्रतिभा पाटिल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक भारत की 12वीं राष्‍ट्रपति रहीं। राजस्थान की राज्यपाल भी रहीं प्रतिभा सिंह पाटिल का जन्‍म 19 दिसम्बर, 1934 को महाराष्ट्र राज्य के जलगांव जिले में हुआ था। प्रतिभा पाटिल की शादी राजस्‍थान के सीकर जिला मुख्‍यालय से 40 किलोमीटर दूर के गांव छोटी लोसल निवासी डॉ. देवीसिंह शेखावत के साथ हुई थी। ये राज्यसभा की 9वीं उपसभापति भी रही थीं।

जगदीप धनखड़, उपराष्‍ट्रपति, गांव किठाना, झुंझुनूं

जगदीप धनखड़, उपराष्‍ट्रपति, गांव किठाना, झुंझुनूं

- साल 2022 में भारत के 14वें उपराष्‍ट्रपति बने जगदीप धनखड़ किसान गोकुलचंद धनखड़ के बेटे हैं।

- जगदीप धनखड़ का जन्‍म 18 मई 1951 को राजस्थान के जिले झुंझुनूं की चिड़ावा तहसील के किठाना गांव में हुआ था।
- जगदीप धनखड़ ने गांव किठाना के सरकारी स्‍कूल से प्रारंभिक शिक्षा पाने के बाद चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्‍कूल में पढ़ाई की। राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय से एलएलबी की। फिर वकालत करने लगे।
- देश के जाने-माने वकील जगदीप धनखड़ झुंझुनूं से पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे।
- एनडीए प्रत्‍याशी के रूप में जगदीप धनखड़ ने विपक्ष प्रत्‍याशी मार्गरेट अल्‍वा को हराया है।
- उपराष्‍ट्रपति चुनाव 2022 में जगदीप धनखड़ को 528 मार्गरेट अल्‍वा को 182 वोट मिले।

75 साल के इतिहास में पहली बार

साल 2022 में आजादी को 75 साल पूरे होने पर भारत अमृत महोत्सव मना रहा है। इन 75 सालों के संसदीय इतिहास में यह भी पहली हुआ कि संसद के दोनों लोकसभा व राज्‍यसभा की बागडोर राजस्‍थान के नेताओं के हाथ में है। 19 जून 2019 को 17वीं लोकसभा के अध्‍यक्ष चुने गए ओम बिरला राजस्‍थान के कोटा से भाजपा सांसद हैं। अब राजस्‍थान के झुंझुनूं के बेटे जगदीप धनखड़ उपराष्‍ट्रपति बने हैं, जो राज्‍यसभा के अध्‍यक्ष भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+