NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीता चुनाव, बने देश के नए उप-राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 06 अगस्त: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ जीत गए हैं। देश का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए शनिवार को 5 बजे मतदान खत्म हो गया था। धनखड़ को 528 वोट मिले हैं जबकि उनकी विरोधी मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले हैं। 15 सांसदों के वोट खारिज कर दिए गए हैं। धनखड़ अब 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। 780 सांसदों में से 725 ने शनिवार को उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

Recommended Video

    Vice President Election Results 2022: Jagdeep Dhankar जीते | Margaret Alva हारीं | वनइंडिया हिंदी
    NDA candidate Jagdeep Dhankhar wins Vice presidential poll with 500 votes

    संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के कुल 780 में 725 मतदाताओं ने वोट डाले। यानी कुल 92.94% मतदान हुआ। इसमें 710 यानी 97.93 प्रतिशत वोट वैध पाए गए। इनमें 528 वोट पाकर जगदीप धनखड़ ने जीत दर्ज की। जगदीप धनखड़ देश के 14वें उप राष्ट्रपति होंगे। जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुंझुंनू के रहने वाले हैं। उनका पैतृक घर झुंझुंनू के किठाना गांव में है। नतीजों के बाद गांववालों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के आवास पर बधाई देने के लिए पहुंच गए हैं। वही जगदीप धनखड़ को बधाई देते हुए अमित शाह ने कहा कि ,किसान पुत्र जगदीप धनखड़ का भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। धनखड़ जी अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं। जमीनी मुद्दों की बारीकी समझ व उनके अनुभव का उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

    वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुने गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। उन्होंने संयुक्त-विपक्ष की भावना का प्रतिनिधित्व करने के लिए विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को भी धन्यवाद दिया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि भाजपा के दो सांसद सनी देओल और संजय धोत्रे अस्वस्थ होने चलते मदतान में हिस्सा नहीं ले सके। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए शनिवार को समाजवादी पार्टी के 2, शिवसेना के 2 और बीएसपी के 1 सांसद ने मतदान नहीं किया। कुल 725 सांसदों ने मतदान किया है।

    लोकसभा में 39 सांसदों वाली तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही इस चुनाव से दूर रहने के अपने फैसले की घोषणा कर दी थी। भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ था। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, और राहुल गांधी ने भी वोट डाले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+