आधी रात में दिल्ली की 500 झुग्गियां उजड़ी, 6 महीने के बच्चे की मौत
नई दिल्ली। देश की राजधानी में कड़कड़ाती ठंड के बीच रेलवे ने शकूरबस्ती की 500 झुग्गियों को रात में तोड़ दिया। देर रात चले अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान में एक बच्चे की मौत हो गयी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देर रात मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का हाल लेने पहुंचे। साथ ही उन्होने उनका आदेश नहीं मानने वाले दो एसडीएम को सस्पेंड कर दिया है।
अरविंद केजरीवाल ने दोनों एसडीएम को पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने का आदेश दिया था लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने दोनों ही एसडीएम को सस्पेंड कर दिया।
पढ़ें- दिल्ली की बड़ी खबरें
रेलवे की ओर से अवैध कब्जे को हटाने गये दस्ते ने 500 से अधिक झुग्गियों को तोड़ दिया। यही नहीं पुलिस की लाठीचार्ज में कई लोग घायल भी हुए। इस दौरान 6 माह के एक बच्चे की भी मौत हो गयी।
इस घटना के बाद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि इस ठंड के मौसम में देर रात को की गयी इस कार्यवाही करने वाले रेलवे विभाग को भगवान भी माफ नहीं करुंगा।
केजरीवाल ने इस घटना के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु को फोन करके मामले की जानकारी दी तो उन्होंने घटना पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन उन्होने इस घटना की कड़ी निंदा की।
वहीं इस घटना पर रेलवे का कहना है कि बस्ती वालों को कई नोटिस दी गयी लेकिन बावजूद इसके बस्ती को खाली नहीं किया गया। यही नहीं जिस बच्चे की मौत हुई है उसका भी रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है। बच्चे की मौत शनिवार सुबह 10 बजे ही हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications