भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी बॉर्डर नहीं होना चाहिए: इमरान खान
नई
दिल्ली। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बॉर्डर नहीं होना चाहिए बल्कि दोनों के बीच यूरोपियन यूनियन जैसे संबंध होना चाहिए, जिससे कि दोनों देशों के लोग बिना रूकावट आ जा सके। वह ऑल इंडिया मैनेजमेंट एशोसिएशन में बोल रहे थे साथ ही संभावना जताई की अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पाकिस्तान के लोग बिना रोक टोंक लाहौर से दिल्ली आ सकेंगे। id="toptextpromo">इमरान
ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान में कट्टरपंथ अपने चरम पर है और नवाज शरीफ सरकार इसका सामना नहीं कर पा रही है। अफगानिस्तान में स्थायित्व के हालात पर उन्होने कहा कि अमेरिकी सेनाओं के वहां से लौटने के बाद भारत पाक को अफगानिस्तान में हस्तक्षेप नहीं बल्कि सहयोग करना चाहिए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होने
इस बात से पूरी तरह इनकार किया कि भारत में अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ेगा। इमरान ने कहा कि भारत में किसी पार्टी की सरकार बनना हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है, उन्होने उम्मीद जताई की कश्मीर मुद्दे का हल बातचीत के आधार पर निकाला जा सकता है, जिसके बाद भारत और पाक के बीच मधुर संबंध होंगे।











Click it and Unblock the Notifications