IAS Athar Aamir Marriage VIDEO : टीना डाबी के बाद अब अतहर आमिर खान की Dr. Mehreen Qazi से दूसरी शादी
आईएएस अतहर आमिर खान की डॉ महरीन काजी से शादी एक अक्टूबर 2022 को
नई दिल्ली, 30 सितम्बर। देश के चर्चित आईएएस अतहर आमिर खान भी टीना डाबी के बाद अब दूसरी शादी करने जा रहे हैं। आईएएस अतहर आमिर खान की शादी 1 अक्टूबर 2022 को मंगेतर डॉ. महरीन काजी से होगी। श्रीनगर में होने वाली इस शादी के जश्न की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खुद आईएएस अतहर आमिर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी समारोह का वीडियो शेयर किया है।

30 सितम्बर को मेहंदी रस्म
अतहर आमिर खान व डॉ महरीन काजी की शादी में फोटोग्राफी श्रीनगर के जुनैद रशीद करेंगे। लेवल अप स्टूडियो के जुनैद ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि आईएएस खान व डॉक्टर काजी की शादी धूमधाम से हो रही है। विवाह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 30 सितम्बर को मेहंदी रस्म हुई है। एक अक्टूबर को निकाह होगा। जुनैद विवाह स्थल की जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि शादी श्रीनगर में हो रही है और पूरा आयोजन उनकी टीम शूट कर रही है।

कौन हैं डॉ महरीन काजी?
बता दें कि आईएएस अतहर आमिर खान की दुल्हन महरीन काजी गायनाकोलॉजिस्ट हैं। दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर महरीन श्रीनगर के लाल बाजार की रहने वाली हैं। अतहर व महरीन ने जुलाई 2022 में ही सगाई की थी। महरीन काजी बेहद खूबसूरत हैं। ये फैशन इंडस्ट्री के लिए मॉडलिंग भी करती है।

टीना ने भी कर ली दूसरी शादी
तलाक के बाद टीना डाबी ने अतहर आमिर खान से पहले ही दूसरी शादी कर ली। टीना ने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी रचाई। प्रदीप व टीना कोविड के दौरान एक साथ डयूटी के कारण करीब आई और 21 अप्रैल 2022 को जयपुर में शादी कर ली। अतहर आमिर खान की पूर्व पत्नी टीना डाबी वर्तमान में जैसलमेर की जिला कलेक्टर हैं।
अतहर आमिर खान शादी के बाद करेंगे 'गुलामी'
डॉक्टर महरीन काजी से दूसरी शादी करने के बाद आईएएस अतहर आमिर खान उनकी गुलामी करेंगे। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद अतहर आमिर खान ने स्वीकार किया है। दरअसल, जुलाई में अतहर आमिर खान व डॉ महरीन काजी की सगाई हुई तब अतहर की सालियों ने उनसे एक कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करवाए थे, जिनमें महरीन से शादी की कई शर्तें लिखी थीं। जिन्हें मानते हुए अतहर ने कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किए थे। उस पर शर्तें लिखी थीं कि अतहर आमिर खान को हमेशा स्वीकार करना होगा कि डॉ. महरीन काजी हर बार सही हैं। वो साल में 2-3 बार बीवी महरीन को विदेश घुमाने ले जाएंगे। महरीन जब, जहां जो भी चाहे उसे खरीद कर देंगे।

अतहर के बर्थडे पर बोलीं महरीन जल्दी करो शादी
हाल ही 5 सितम्बर को आईएएस अतहर आमिर खान का जन्मदिन था। इस पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगेतर डॉ महरीन काजी ने दिल की बात कही। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वे आईएएस अतहर आमिर खान से शादी के लिए सालभर इंतजार नहीं कर सकती है। फिलहाल वे इनकी मंगेतर हैं, मगर जल्द से जल्द पत्नी बनने की ख्वाहिश है। अतहर आमिर महरीन काजी के लिए न केवल सबसे अच्छा प्रेमी व दोस्त हैं बल्कि वे इन्हें ब्रह्मांड का दिया बेशकीमती तोहफा भी मानती हैं।
आईएएस टीना डाबी से 2018 में लव मैरिज, 2020 में तलाक
बता दें कि अतहर आमिर खान यूपीएससी 2015 के सेकंड टॉपर हैं। LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान अतहर आमिर खान को नंबर वन रैंक हासिल करने वाली आईएएस टीना डाबी से प्यार हो गया था। दोनों ने साल 2018 में शादी रचा ली थी। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और दो साल बाद 2020 में दोनों अलग हो गए। दोनों ही राजस्थान कैडर में पोस्टेड थे। दोनों के तलाक की वजह आत तक सामने नहीं आई। टीना से तलाक के बाद अतहर आमिर खान कैडर बदलकर अपने होम कैडर जम्मू चले आए थे। अतहर आमिर वर्तमान में श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर पद पर पोस्टेड हैं।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम?












Click it and Unblock the Notifications