दिल्ली HC ने दिया केजरीवाल को आदेश, 15 जून तक जारी हो MCD कर्मचारियों की सैलरी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सरकार को आदेश दिया है कि ईस्ट एमसीडी के कर्मचारियों का बकाया वेतन 15 जून तक जारी किया जाए। दिल्ली हाईकोर्ट ने मलवा हटाने वाले और निगम कर्मचारियों को वेतन देने की मांग को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर केंद्र, दिल्ली सरकार और ईस्ट एमसीडी को नाटिस जारी किया है।

वहीं दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने एक बयान जारी कर कहा है कि एमसीडी कर्मचारियों की सैलरी के लिए सरकार पहले ही 493 करोड़ रुपये का फंड जारी कर चुकी है। यह फंड नार्थ और ईस्ट एमसीडी के कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है।

राहुल गांधी दिल्ली के सफाई कर्मियों से मिले

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। ये कर्मचारी पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल पटपड़गंज में पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मिले। हड़ताली कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान दिल्ली कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय माकन भी उनके साथ थे।

माकन के आधिकारिक टिवटर खाते से किए गए ट्वीट के मुताबिक, "राहुल वेतन भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं पर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों से बात कर रहे हैं।" पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में हड़ताल पर हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने पूर्व में वेतन में देरी के विरोध में मयूर विहार और पटपड़गंज क्षेत्रों में कूड़ा फेंका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+