स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना 19 के JN.1 को बताया ओमिक्रान का वैरिएंट, जानें डरने की जरूरत है या नहीं?
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कोविड वैरिएंट JN.1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कोरोना 19 का ये JN.1 कोविड वैरिएंट ये ओमिक्रान का ही एक वैरिएंट है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे डरने की जरूरत लोगों को है या नहीं?

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये नया वैरिएंट माइंल्ड है, ये भी संक्रामक या तेजी से फैलता है लेकिन ये बहुत सीरियस नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल इसको लेकर सभी तैयारियां कर रही है। सरकार अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर बेड, आइसोलेशन वार्ड की जरूरत हो उनको उपलब्ध कराने जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही है। उन्होंने कहा सभी चीजों को हम दोबारा से रिव्यू कर रहे हैं।
।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ये सब वैरिएंट माइंल्ड है लेकिन तेजी से फैलता नहीं है। सौरभ मालवीय ने कहा अभी तक जिन मरीजों की मौत की खबर है उनमें से अधिकांश कोमा में थे। अभी तक इसमें 90 प्रतिशत पेसेन्ट होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। इनमें बहुत कम ऐसे पेसेन्ट हैं जिनको ऑाक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है।
मगर दिल्ली सरकार हर तरह से इसको लेकर चौकन्नी है और हम लोगों से ये ही कहेंगे कि इसको लेकर पैनिक ना हो, बहुत ज्यादा खतरे की बात नहीं है लेकिन सावधान रहिए। सावधानी बरत कर आप इसके इन्फेक्शन को रोक सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications